फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से एक दिवसीय शिविर एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान ने की। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के ग्राउंड में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और ग्राउंड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें