फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में वीरेंद्र दरोगा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने

झज्जर। यादव महासभा जिला झज्जर की बैठक में वीरेंद्र दरोगा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। जिले के सभी प्रमुख गांवों की सरदारी एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वीरेंद्र दरोगा को निर्विरोध जिला प्रधान चुने जाने का समर्थन देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि वीरेंद्र दरोगा यादव समाज को एकजुट करने, सामाजिक उत्थान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस से पूर्व भी जब वीरेंद्र दरोगा प्रधान थे, तब युवाओं की शिक्षा में सहायता के लिए उन्होंने निशुल्क हाईटेक लाइब्रेरी बनवा कर बच्चों को समर्पित की थी, उनके जिला प्रधान चुने जाने पर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उपप्रधान सरपंच महेंद्र यादव, विजयपाल यादव सचिव, सोमवीर यादव सहसचिव, उजाला साहब कोषाध्यक्ष को चुना गया। इस अवसर पर रामावतार यादव पूर्व प्रधान, राव उदयभान, राव नाहर सिंह, धनीराम यादव, दलपत राव साहब, बलजीत बाबू, प्रकाश पूर्व चेयरमैन, सुरेंद्र मास्टर बलबीर फौजी, सुनील यादव, कुलदीप लांबा, विकास सरपंच, सरपंच रमेश यादव खातीवास, दीनदयाल यादव, प्रताप सिंह, दयानंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें