फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: मुख्य प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 04:23 PM IST

जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत मुख्य प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खंड स्तर पर शिक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य प्रशिक्षकों को दक्ष बनाना है ताकि निपुण हरियाणा मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। प्रशिक्षण का औपचारिक उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कक्ष में वे न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी उपस्थित रहें ताकि वे भविष्य में शिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने कहा कि यदि वे अपने-अपने खंडों में शिक्षकों को सफल एवं फलदायी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तो यह निपुण मिशन के प्रति उनका एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिला समन्वयक (निपुण हरियाणा मिशन) डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कुल 38 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें से 31 झज्जर जिले और 7 रेवाड़ी जिले के हैं। प्रशिक्षण के मुख्य विषय आठ सप्ताह के उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम, बुनियादी साक्षरता अध्ययन तथा सेंसस असेसमेंट रहेंगे। उन्होंने देकर कहा कि इस प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और कौशल को व्यावहारिक रूप से कक्षा में उतारना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रतिभागियों को आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ नियमित फॉलोअप लें, उनकी चुनौतियों को समझें और उन्हें समाधान उपलब्ध कराएं ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के निपुण स्तर पर पहुंच सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें