फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर से हटवाया अतिक्रमण, जब्त किए बोर्ड

झज्जर। नगर परिषद ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान आंबेडकर चौक से लेकर छिकारा चौक, राव तुलाराम चौक से लेकर कच्चा बादली रोड अनाज मंडी तक और गुरुग्राम रोड तक चलाया गया। नगर परिषद झज्जर के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार के आदेश अनुसार नगर परिषद झज्जर की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। यह अभियान आगे भी सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस दौरान दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे बोर्ड को जब्त कर लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसका दो से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा और सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। अभियान की शुरुआत आंबेडकर चौक से की गई और छिक्कारा चौक तक बाहर पडे़ बोर्डों को नगर परिषद के ट्रैक्टर-ट्राली में डाल दिया गया। इसके बाद राव तुलाराम चौक से कच्चा बादली रोड अनाज मंडी तक और गुरुग्राम रोड पर बाहर रखे बोर्ड जब्त किए गए। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही नगर परिषद ने शहर में मुनादी करवाई थी और दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी जारी की थी, लेकिन लोग नहीं माने। इस अवसर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक, शिवम दरोगा, विकास दरोगा, कृष्णा दरोगा, गौरव दरोगा, रोहित दरोगा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें