बहादुरगढ़। शहर के बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 83 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य होगा। वीरवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से बेहतर गलियों की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय निवासियों को इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक के सुपुत्र नकुल कौशिक भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि नगर परिषद के माध्यम से बलजीत नगर और नेताजी नगर में करीब 42 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 41 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कुल आठ गलियों के साथ नेताजी नगर की दो अन्य गलियों के निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। कार्यक्रम में पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रवीण छिल्लर, जिला मंत्री नकुल चोपड़ा, जिला आईटी सैल के प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, सोनू मान, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, सुखबीर जून, कमल राठी और सुमित बराही आदि मौजूद थे।