फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के कॉलेज में हुई मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता पर विशेष गतिविधियां

महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के महत्व को लेकर विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. नवीन मलिक ने किया, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य मेजर आनंद कादियान ने की। मंच संचालन श्रीमती निशा मलिक ने किया और संपूर्ण देखरेख डॉ. अंजू सिवाच ने की। कार्यक्रम में एक मिनट हैप्पीनेस टॉक, वाल ऑफ हैप्पीनेस और ग्रेटिट्यूड जार जैसी गतिविधियां कराई गईं। स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता के स्रोत साझा किए और प्रेरणादायक विचार लिखे। विद्यार्थियों ने भी रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य मेजर आनंद कादियान ने सकारात्मक सोच, सहयोग और कृतज्ञता की भावना को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें