फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती सीजन के चलते पानी निकासी रहे सुचारू, जलभराव की स्थिति ना हो पैदा : एसडीएम

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 05:32 PM IST

बरसाती सीजन के चलते एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों से गुजर रही ड्रेनों, बरसाती नालों और पंप हाउस का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जहाजगढ़-बेरी मार्ग पर वजीरपुर सब लिंक ड्रेन, दूबलधन मार्ग पर ड्रेन नंबर आठ, दूबलधन लिंक ड्रेन का औचक निरीक्षण कर जल निकासी प्रबंधों का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ न्यू बाघपुर लिंक ड्रेन,मांगावास ड्रेन, एमपी माजरा ड्रेन, जहाजगढ़-पलड़ा से गुजर रही ड्रेन का निरीक्षण किया और पानी निकासी से जुड़ी जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें