फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही श्राद्ध है : पवन कौशिक

झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 323 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और हनुमानजी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि श्राद्ध वही है, जो श्रद्धा से किया जाए। इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। पूर्वज हमारे पूजनीय है। श्राद्ध करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इस मौके पर नगर पार्षद सुषमा गोसाई मौजूद रही। समिति के मनीष मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, मनमोहन शर्मा, अमित दहिया, भारत भूषण नंदा, पायल-पुनीत सुखीजा, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, सुमन वधवा, प्रिया तनेजा, वीना वर्मा, सीमा तनेजा, नयन हंस सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर मीनू शर्मा ने सब करती मुरादे पूरी मैया में निहाल हो गया..ताराचंद भूटानी ने श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में..योगेश रंजन ने..सीता राम सीता राम कहिए, जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये..भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। पुनीत सुखीजा ने भजन, एकादशी आज मंदिर में बैठे रहोगें भूखे..राजा राम आइये, मेरे भोजन का भोग लगाइये...अमित दहिया ने राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट..राजेंद्र वधवा ने सुन लो मेरी पुकार पवन सूत विनती बारम्बार..भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत हेमंत वर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया, राधेश्याम भाटिया, प्रवीण सुखीजा, जगदीश कटारिया, गौरव पोपली, संजय मक्कड़, मोहन लाल चुघ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें