दादा सारंग देव मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार के लिए पाहसौर गांव के ग्रामीणों ने 58 हजार रुपये का दान दिया। ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर कमेटी को दान राशि सौंपी। पाहसौर गांव के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर यह सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए दी है। मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे कमेटी सदस्यों ने पाहसौर गांव के इस सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास में सभी गांवों का सहयोग मिल रहा है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इस अवसर पर बादली गांव के सरपंच आनंद गुलिया ने पाहसौर गांव के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दादा सारंग देव मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और इसके विकास में जनसहयोग बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान पाहसौर और बादली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मंदिर के शीघ्र निर्माण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।