झज्जर। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारी मंगलवार से काम पर लौट आए। सरकार ने मांगों को मानने का आश्वासन दिया है, जिस पर पटवारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। मंगलवार को हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारखाना में काम कराने आए लोगों की भीड़ दिखी। पटवारखाना का पूरा कमरा काम कराए आए लोगों से भरा नजर आए। कोई इंतजाम, कोई पैमाइश तो कोई अपना रिकार्ड जानने के लिए पटवारखाना में पहुंचा। हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को पटवारी अपना-अपना काम करते दिखे। पहले की तरह पटवारियों की मेजों पर लोगों की भीड़ दिखी। एसोसिएशन के प्रधान राजवीर गुलिया ने बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने पर सहमति बनी है। इसे ठीक कराने और अपडेट करने के लिए नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे कारे लेकर भी सरकार ने व्यवस्था स्पष्ट की है। अब सेटेलाइट के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाएगा। जिन खेतों में सेटेलाइट सर्वे और वास्तविक फसल के बीच मिसमैच होगा, वहां पटवारी मौके पर जाकर गिरदावरी करेंगे। एक पटवारी को 300 से 400 मिसमैच खेताें की गिरदावरी करने की जिम्मेदारी दी गई है।