फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में हुई अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, जाट कॉलेज रोहतक बना विजेता

बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जाट कॉलेज रोहतक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि यूटीडी एमडीयू रोहतक की टीम उपविजेता रही। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अजीत गुलिया ठेकेदार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोमेल राजैन तथा एमडीयू रोहतक की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा अजय नांदल, श्रवण कुमार एवं पीयूष वत्स ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अजित ठेकेदार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी, जबकि आयोजक डॉ. रवि शर्मा ने सभी अतिथियों, टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें