बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीनिवास उपस्थित रहे। आयोजन में अधिकारिक रूप से रविंदर, विकास एवं प्रदीप (रोहतक) का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़, जाट कॉलेज रोहतक, यूटीडी एमडीयू रोहतक, टीआईटी कॉलेज भिवानी तथा डीएवी कॉलेज फरीदाबाद सहित आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम भावना का संदेश दिया।