फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब का बहादुरगढ़ में जोरदार स्वागत

रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब बहादुरगढ़ पहुंचे। शहर की एचएल सिटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चिब ने हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। चिब ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में 10 लाख लोग एकत्रित होंगे, जिसमें हरियाणा से 3000 युवा पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। चिब ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे दमन के आगे झुकने वाली नहीं है और जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक कंपनी की तरह शासन कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा को ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का सहयोग मिला हुआ है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, नवनियुक्त जिला युवा प्रधान पंकज फौगाट, बहादुरगढ़ विधानसभा युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, आसौदा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित खत्री, मांडोठी ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी सैनी, वरुण राठी, राजेश कलसन, मोहित सहरावत, रविंद्र दलाल,अमित खत्री, अंकित खत्री, विशाल, यतिन सचदेवा, मनीष परनाला, यवन, मोहित, रोहित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें