ब्रह्म समाज सेवा समिति सेक्टर-2 के तत्वावधान में भगवान परशुराम धर्मशाला में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ से हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्य अपने-अपने परिवार सहित शामिल हुए। हवन के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कंवर नरेश भारद्वाज, महेश वशिष्ठ, घनश्याम शर्मा, नीरज वत्स, अनिल शर्मा, सुरेंद्र वशिष्ठ, भूपेंद्र वशिष्ठ, नरेंद्र मुद्गल, नरेश भारद्वाज, पूनम चंद गौड़, सुनील पारीक, मदन तिवारी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, गोविंद पारीक, रामानंद शर्मा, डॉ. महेंद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया।