फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू

बादली। पंजाब नेशनल बैंक के साथ वाली गली में लगे कूड़े के अंबार में बुधवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। धुएं से आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कई दिनों से गली में कूड़े का बड़ा ढेर लगा था। किसी व्यक्ति ने आग लगा दी, जो प्लास्टिक व पॉलीथिन के कारण तेजी से फैल गई। पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नरेश कुमार, मोनू और अजय ने बताया कि गली में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही। कूड़े से बदबू, मच्छर-मक्खियां और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें