झज्जर। झज्जर के बहादुरगढ़ रोड स्थित श्री प्राचीन रामलीला ग्राउंड में दशहरे की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को दशहरे पर रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 45 फीट और कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 40-40 फीट रखी गई है, जो पिछली बार के मुकाबले ज्यादा है। मंगलवार शाम को रावण दहन का कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना करेंगे। कमेटी के प्रधान अंकुश दूहन ने बताया कि दशहरे पर्व की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और मंगलवार शाम को रावण दहन होगा, जिसमें पूर्व मंत्री शिरकत करेंगे।