फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा मार्केट पहुंची डीसी, दुकानदारों को दिया कार्रवाई का भरोसा

बहादुरगढ़। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता जसबीर सैनी के बुलावे पर उपायुक्त झज्जर वर्षा खंगवाल मंगलवार को बहादुरगढ़ की शिवा मार्केट पहुंची। उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा तथा मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जसबीर सैनी ने उपायुक्त को बताया कि मार्केट की कुछ दुकानों के कथित तौर पर फर्जी पट्टे तैयार किए जा रहे हैं और कई दुकानों को अवैध तरीके से अन्य लोगों के नाम किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। दुकानदारों ने मांग की कि जो लोग 15-20 वर्षों से दुकानों पर कारोबार कर रहे हैं, उनसे नियमानुसार बोर्ड का किराया लिया जाए और फर्जी पट्टों पर तत्काल रोक लगाई जाए। उपायुक्त वर्षा खंगवाल ने कहा कि जल्द ही बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जसबीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार है और किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से एकजुट रहने की अपील की। बाद में उन्होंने दुकानदारों की ओर से उपायुक्त का आभार जताया। फोटो-53:बहादुरगढ़ में दुकानदारों से मुलाकात करतीं डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत पार्टी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें