फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में सुरक्षित नहीं बाईपास के रास्ते, अंधेरे में सफर को मजबूर चालक

बादली क्षेत्र के बाईपास पर सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। बाईपास पर जगह-जगह सड़क की सफेद पट्टी गायब हो चुकी है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा नहीं लगता और हादसे का डर बना रहता है। सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां पट्टी के अंदर तक आ गई हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है। दो वाहन पास होने में भी चालकों को दिक्कत होती है। माजरा चौक और गुड़गांव चौक पर स्ट्रीट लाइट का कोई प्रबंध नहीं है। कई जगह बत्तियां खराब पड़ी हैं, जिससे रात में चौक पूरी तरह अंधेरे में डूब जाते हैं। अंधेरे, पट्टी न होने और झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को खासकर रात में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाइक और छोटे वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। सर्दी में कोहरे के चलते दृश्यता पहले ही कम हो जाती है। ऐसे में ग्रामीणों और चालकों ने प्रशासन से सड़कों पर तुरंत सफेद पट्टी लगाने, टहनियों की कटिंग करवाने और खराब बत्तियां ठीक करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें