फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: श्रीराम कॉलोनी में 3.47 करोड़ से बनेंगी कच्ची गलियां और नालियां, विकास कार्यों का शुभारंभ

बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी के पास स्थित श्रीराम कॉलोनी में अब कच्ची गलियों और नालियों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद की ओर से कॉलोनी में करीब 3.47 करोड़ रुपये की लागत से कच्ची गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और वार्ड 30 की पार्षद नीना राठी ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। श्रीराम कॉलोनी को वर्ष 2023 में भाजपा सरकार की ओर से वैध किया गया था। वैध होने के बाद भी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था और लोग लंबे समय से कच्ची गलियों तथा नालियों की समस्या झेल रहे थे। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए चेयरपर्सन सरोज राठी के निर्देश पर नगर परिषद अधिकारियों ने विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कराया था। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलोनी को वैध करवाने के बाद अब यहां विकास कार्य शुरू कराना प्राथमिकता थी। भाजपा के विधानसभा प्रत्यशी रहे दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कराना है। श्रीराम कॉलोनी को वैध करने के बाद यहां विकास कार्यों की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब करीब 3.47 करोड़ रुपये से गलियों और नालियों का निर्माण शुरू होने से लोगों की पुरानी समस्या दूर होगी। इस मौके पर दिनेश शेखावत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद नीना राठी, सुदेश रंगा, प्रवीण कुमार, विजय,परमिंदर जांगड़ा, नकुल चोपड़ा, सोनू मान, अत्तर सिंह कौशिक, जगबीर दहिया, सुमित बराही, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें