फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सांसद धर्मबीर सिंह बोले- भाजपा सरकार की खेल नीति से हरियाणा में तैराकी को बढ़ावा, एशियाई खेलों व ओलंपिक में पदक की उम्मीद

बहादुरगढ़। हरियाणा सरकार की खेल नीति और खेल सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में तैराकी समेत विभिन्न खेलों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में हरियाणा के तैराक एशियाई खेलों और ओलिंपिक में भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने शनिवार को बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित 22वीं मास्टर्स नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान कही। सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। पहले तैराकी में हरियाणा अपेक्षाकृत पीछे था, लेकिन अब बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और सोनीपत सहित कई शहरों में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है। चैंपियनशिप में देशभर से करीब 1600 तैराक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 80 से 85 वर्ष की उम्र के तैराकों ने भी हिस्सा लिया। धर्मबीर सिंह ने कहा कि इन बुजुर्ग तैराकों का जज्बा बताता है कि जीवन में खेलने और कुछ करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें