फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम

चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय बादली में नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी यूनिट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वयं नशा न करने और परिवार व समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कैडेट्स ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें