बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में ‘जेन एचबी-हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27’ के तहत इंटरैक्टिव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति विकसित करना है। प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं और मेंटरशिप नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिसर में पहुंची। विद्यार्थियों ने मोबाइल क्लासरूम का भ्रमण कर उद्यमिता संबंधी जानकारी प्राप्त की। बस में विद्यार्थियों ने सफल स्टार्टअप यात्राओं पर आधारित लघु फिल्में भी देखीं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।