फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कला शिक्षा कार्यशाला, प्रतिभागियों को दिए रचनात्मक गतिविधियों के प्रशिक्षण

झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजूकेशन में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय कला शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ये कार्यशाला निदेशक डॉ. ऋषि गोयल और प्राचार्या डॉ. संतोष के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन उमेश सरोज, एसएल (ईसीई) एवं टीपीओ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान ने किया। कार्यशाला के तीन दिनों में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। पहले दिन ''कला और सौंदर्यशास्त्र के आधार'', दूसरे दिन ''कठपुतली डिजाइनिंग और रचनात्मक अभिव्यक्ति'' और तीसरे दिन ''कला शिक्षा में व्यावहारिक अनुभव'' पर विशेष गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने सभी सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला के आयोजन में सारिका, डॉ. राजवंती, डॉ. देवेंद्र मलिक और नवबहार यादव का सहयोग रहा। कार्यशाला ने विद्यार्थियों को एक समृद्ध शिक्षण अनुभव प्रदान किया और उनमें रचनात्मकता, सौंदर्य बोध तथा आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें