फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे नवरात्र पर माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

बेरी। नवरात्र के पावन पर्व पर बेरी स्थित प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। तीसरे नवरात्र पर माता के दरबार में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार हो उठा। सुबह से ही माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। माता के प्रति अटूट आस्था लेकर पहुंचे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। किसी के चेहरे पर दर्शन की उत्सुकता थी तो कोई माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंचा था। श्रद्धालुओं की भीड़ में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें