फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 और 9ए में 4 करोड़ से बनेंगी 40 सड़कें

सेक्टर-9 और सेक्टर-9ए में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से 40 सड़कों की विशेष मरम्मत और निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक और वार्ड-14 की पार्षद सविता राजेश सैनी ने बुजुर्ग तंवर सिंह कादियान के हाथों नारियल फुड़वाकर किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न सेक्टरों और वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं। सेक्टर-9 और 9ए में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। दिनेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। पार्षद सविता सैनी ने कहा कि सड़कें बनने से दोनों सेक्टरों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर दिनेश शेखावत, विनोद कौशिक, पाले राम शर्मा, संजय रोहिल्ला, भारत भूषण, जेई नीरज, राजेश तंवर, बलराम दलाल, संदीप दहिया, विशाल गर्ग, रजनीश मोनू, संजीव मलिक, प्रदीप गुप्ता, मनोज राठी, विकास काजला, प्रवीण भारद्वाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें