जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 20 परीक्षार्थी लेट पहुंचे, जिस कारण उनको अंदर परीक्षा के लिए अंदर जाने दिया गया, लेकिन परीक्षा खत्म पर उन सभी के बायोमीट्रिक किए गए ताकि परिणाम में दिक्कत नहीं आए। परीक्षा केंद्र में जाने से तीन स्तरीय सुरक्षा से छात्रों को जांच के बाद जाने दिया गया। मुख्य गेट पर विद्यार्थियों की चप्पलें तक उतरवाकर चेक किया गया। जिले में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर 1968 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।