फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के समाधान शिविर में 18 शिकायतें आईं, 11 का मौके पर निपटारा

बादली। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम विशाल कुमार ने की। शिविर में कुल 18 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समय में उनका निपटारा करें। शिविर में बिजली, पानी, रास्ता, फैमिली आईडी, पेंशन और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं। इस मौके पर बीडीपीओ, तहसीलदार, बिजली निगम के एसडीओ विपिन कुमार, अनिकेत कुमार, सीमा लाडपुर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें