फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में जींद रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हांसी के नजदीक गगनखेड़ी के पास जींद रोड पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ASI शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाइक पर आशीष और अनुज नाम के दो युवक सवार थे। हादसा किस कारण हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें