फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: क्रिसमस पर चर्च के सामने बजरंग दल की ओर से किया गया हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस बल तैनात

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 12:25 PM IST

क्रिसमस पर चर्च के सामने बजरंग दल की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद क्रांतिमान पार्क में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 160 साल पुराने सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस का आयोजन शांतिपूर्वक कराने के लिए सामाजिक संगठन भी जाट धर्मशाला में एकत्र हो रहे हैं। पुलिस की 3 कंपनियां लगाई गई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी यहां पर निगरानी करेंगे। पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी। जिला प्रशासन ने हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं को बुधवार को नोटिस भी जारी किया। बावजूद इसके वो अपने कार्यक्रम पर अड़े रहे। क्रांतिमान पार्क में झंडे व बैनर लगाने का काम देर शाम तक चला। यहां बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति आएंगे। चर्च कमेटी के चेयरमैन राजेश ने कहा कि बजरंग दल के कार्यक्रम से कोई दिक्कत नहीं है। बस यही चाहते हैं कि यहां शांति बनी रहे। हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम के आयोजक प्रो. दीपक का कहना है कि उनके पास कार्यक्रम की अनुमति है। सभी नियमों को देखकर ही कार्यक्रम किए जाते हैं । पार्क में हरियाणा पुलिस के कमांडो की तैनाती की गई है। आपात स्थिति और भीड़ से निपटने के लिए वाटर कैनन भी खड़ी की गई है। पुलिस की 3 कंपनियां लगा दी गई हैं। 4 डीएसपी भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। साथ ही पूरे एरिया को बैरिकेडिंग की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें