फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: सफाई कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी, डीएमसी पर मीटिंग में अभद्र व्यवहार का आरोप

नगर परिषद हांसी में सफाई कर्मचारियों का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों के बैंक खातों में सैलरी नहीं आएगी, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से सैलरी भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन कर्मचारियों के खातों में वेतन आने के बाद ही धरना समाप्त करने पर फैसला लिया जाएगा। बलजीत सिंह ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों पर दर्ज किए गए केस अभी तक वापस नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि केस वापसी भी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल है। आज हमारे धरने का चौथा दिन है। जब तक हमारे कर्मचारियों के खाते में सैलरी नहीं आएगी, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। हमारे ऊपर जो केस लगाए गए थे, वो भी अभी तक वापस नहीं हुए हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा धरना जारी रहेगा।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें