फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले हांसी में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 6 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

हांसी। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच फूड एंड सेफ्टी विभाग ने हांसी शहर में कार्रवाई करते हुए छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। विभाग की टीम ने पनीर, देसी घी और चार प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। विभाग के अनुसार, सैंपल की रिपोर्ट करीब 14 दिन में आने की उम्मीद है। फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिवाली के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर सैंपलिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली तक यह अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। विभाग की टीम ने छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिनमें पनीर और देसी घी के अलावा बेसन की बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, खोया बर्फी और गुलाब जामुन शामिल हैं। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की प्रकृति और संबंधित प्रावधानों के अनुसार जुर्माना लगाने या न्यायालय में मामला चलाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुरूप लोगों तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से दिवाली तक विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की लगातार सैंपलिंग की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें