फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच

नागरिक अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में अस्पताल में 500 मिलीएम्पियर (mA) क्षमता वाली नई एक्स-रे मशीन मिली है। मशीन की स्थापना और जरूरी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इससे मरीजों की एक्स-रे जांच शुरू हो जाएगी। नई एक्स-रे मशीन शुरू होने से हांसी शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी सीधा फायदा मिलेगा। अब मरीजों को बेहतर एक्स-रे जांच सुविधा नागरिक अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले नागरिक अस्पताल में 100 mA क्षमता वाली एक्स-रे मशीन से मरीजों की जांच की जा रही थी। नई मशीन की क्षमता पहले की मशीन से काफी अधिक है। इसके संचालन में आने के बाद अस्पताल में एक्स-रे जांच की सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन को स्थापित करने और आवश्यक तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।नागरिक अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आधुनिक चिकित्सा उपकरण अस्पताल तक पहुंचाए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा का कहना है कि जिला स्तरीय अस्पताल बनने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नई एक्स-रे मशीन शुरू होने से मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर ही लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें