फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 10 मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग की छापेमारी, नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई

हांसी। शहर में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतों के आधार पर मंगलवार को ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। नीलकंठ मेडिकल हॉल समेत हांसी की करीब 10 मेडिकल दुकानों पर जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कुछ दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए और दस्तावेजों की जांच की। एसपी कार्यालय में ड्रग अधिकारी अमरजीत ने बताया कि हांसी एसपी से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर फीडबैक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और एसपी के दिशा-निर्देशों के तहत हिसार के ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अजय लुहाच के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों से दवाओं के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दवाओं की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुछ दुकानों पर दस्तावेजों में कमी मिली है। संबंधित संचालकों को जरूरी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हांसी शहर में मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। इसके बाद आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की जाएगी। अभियान के तहत नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को बिना जरूरी दस्तावेजों के न रखें और न ही बेचें। ऐसी दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और वैध दस्तावेज रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें