फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता सम्पन्न, वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बटोरे मेडल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 09:09 PM IST

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और शाम 4 बजे विजेताओं को मेडल वितरण के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से लगभग 200 से 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक व फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि खेल के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके साथ ही 5 किलोमीटर वॉक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फील्ड इवेंट्स में डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट के मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिरसा निवासी 70 वर्षीय गुरदीप ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से वॉक रेस और हर्डल रेस का अभ्यास कर रहे हैं। अब तक वह करीब 100 मेडल जीत चुके हैं, जिनमें नेशनल स्तर के गोल्ड और सिल्वर मेडल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि बिना विशेष तैयारी के भी आज उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। जींद निवासी 65 वर्षीय कृष्ण ने कहा कि उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और लॉन्ग जंप में भाग लिया। वह पिछले दो वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं और पिछले वर्ष नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनके पास करीब 150 मेडल हैं। बहादुरगढ़ निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर ने बताया कि उन्होंने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, 5 किलोमीटर रेस में सिल्वर और लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। अब तक वह खेलों में करीब 100 मेडल जीत चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें