गांव मोहम्मदपुर सोत्तर में जोहड़ में पैर फिसलने से डूबा 38 वर्षीय युवक, करीब 11 घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। वीरवार रात 8 बजे के करीब हादसा हुआ। सुबह 7 बजे हिसार से एसडीआरएफ टीम पहुंची और जोहड़ से शव निकाला। गांव दिगोह निवासी 38 वर्षीय अमृतपाल सिंह पैर फिसलने के कारण जोहड़ में गिर गया और डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत युवक की तलाश शुरू कर दी। रात के अंधेरे के कारण तलाशी अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद हिसार की टीम मौके पर पहुंची और जोहड़ में तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अमृतपाल सिंह का शव जोहड़ से बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।