फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झार खरीदने वालों से विवाद के बाद मजदूरों की हड़ताल, मंडी में लोडिंग ठप

रतिया। अनाज मंडी में धान का झार खरीदने वाले लोगों के साथ विवाद के बाद मजदूर यूनियन ने हड़ताल कर दी। मजदूर मार्केट कमेटी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। यूनियन नेता राजाराम के नेतृत्व में मजदूरों ने अपनी मांगें उठाते हुए प्रशासन से समाधान करवाने की मांग की। हड़ताल के कारण मंडी में लोडिंग का काम प्रभावित हुआ। यूनियन नेता राजाराम ने कहा कि झार खरीदने वाले लोगों को मजदूरों के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रात के समय झार उठाने के लिए मंडी में आते हैं। ऐसे में यदि किसी प्रकार की चोरी होती है तो उसका आरोप मजदूरों पर लगा दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि झार खरीदने वाले लोगों ने मजदूरों के साथ तालमेल बनाकर काम नहीं किया तो उन्हें मंडी में आने नहीं दिया जाएगा। मजदूरों ने प्रशासन से मामले में सख्ती से कार्रवाई कर उचित व्यवस्था बनाने की मांग की। खाली ट्रालियां मंडी से बाहर खड़ी करवाने की मांग मजदूर यूनियन ने प्रशासन के सामने मांग रखी कि खाली ट्रालियों को मंडी के बाहर खड़ा करवाया जाए, क्योंकि मंडी परिसर में खाली ट्रालियां खड़ी रहने से आवागमन और कामकाज में परेशानी होती है। इसके अलावा शाम छह बजे के बाद लोडिंग करवाने की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि दिन के समय मंडी में पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे और धान की आवक व अन्य कार्य प्रभावित न हों। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। हड़ताल के चलते मंडी में धान की लोडिंग का काम प्रभावित होने से खरीद और उठान की व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। वीरवार को दोनों पक्षों की बैठक करवाएगा प्रशासन मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मामला व्यापार मंडल से संबंधित है। इसे सुलझाने के लिए वीरवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें