फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी की मांग को लेकर गांव दैयड़ में ग्रामीणों ने लगाए बैनर, भाजपा नेताओं की एंट्री की बंद

फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर नहरी पानी की किल्लत और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों के पड़ाव के चौथे दिन जमकर नारेबाजी की। वहीं गांव दैयड़ के ग्रामीणों ने गांव के गेट पर बैनर लगा दिया है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा नेताओं की गांव में एंट्री बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 15 दिन पानी दिया जाए और उनकी अन्य मांगे मानी जाएं।- मांगें जल्द पूरी न हुईं तो करेंगे चंडीगढ़ कूच : मनदीप नथवान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने धरना स्थल से सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भयंकर ओलावृष्टि से धान की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं और खेतों में केवल पराली बची है। उस पर से नहरी विभाग ने नहरों में महीने में मात्र 7 दिन पानी देने का शेड्यूल लागू कर किसानों की कमर तोड़ दी है। मनदीप नथवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार केवल 5 एकड़ तक 15 हजार रुपये मुआवजा देकर किसानों के साथ भद्दा मजाक न करे। प्रभावित फसलों के लिए प्रति एकड़ एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ा जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने किसानों की इन जायज मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो यह पड़ाव यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। आंदोलन के अगले चरण में किसान एकजुट होकर चंडीगढ़ कूच का बड़ा ऐलान करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें