नगर परिषद कार्यालय में बुजुर्गों की पेंशन से संबंधित समस्याओं का हल करने के लिए प्रशासन की ओर से दो दिवसीय कैप का शुभारंभ किया गया। कैंप के पहले दिन बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली जिसमें बुजुर्गों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी और उनका हल करवाने की अपील की। कैंप में आए पार्षद सतीश पुरी ने बताया कि सरकार की ओर से पेंशन संबंधित समस्याएं सुनने के लिए कैंप लगाया गया है जिसमें सोमवार और मंगलवार को समस्या सुनी जाएगी और उसका हल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी बुजुर्ग की पेंशन ना आने, नई पेंशन बनवाने सहित जो भी समस्या है उसका हल मौके पर ही किया जाएगा।