फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: बस स्टैंड के गेट पर तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, दो घायल

टोहाना। नए बस स्टैंड के आउट गेट के पास बुधवार सांय के समय कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक पवन कुमार ने बताया कि एक तरफ से बाइक आ रही थी, दूसरी तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने फिल्मी स्टाइल में टक्कर मार दी। टक्कर में एक युवक का पैर और हाथ टूट गया, सिर में भी गंभीर चोट आई है। घायलों को टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक ने ही अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। लोगों में रोष है कि बस स्टैंड के गेट पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से कई बार मांग की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने मौके पर ब्रेकर लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें