फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:27 PM IST

शहर के रतिया रोड स्थित गोगा जाहरवीर मंदिर परिसर में लगे तीन दान पात्रों को दो चोरों ने निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली है। चोरी की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी प्रधान ईश्वर सिंह के बेटे सुबह के समय जब मंदिर खोलने के लिए आए तो ताला टूटे हुए मिले जिसके बाद सूचना मंदिर कमेटी को दी गई। कमेटी ने तुरंत डायल 112 को बुलाया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी सदस्य संजय ने बताया कि रात्रि करीब तीन बजे की घटना है जब सिकंदर अपने एक अन्य साथी के साथ मंदिर में दाखिल हुआ है। आरोपियों ने लोहे के सरिए के साथ सभी गल्ले तोड़ने के बाद करीबन बीस हजार रुपये नकदी चुराई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें