फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच लोहे की पाइप और जंजीर लगाने पर दुकानदारों का विरोध, काम रुकवाया

फतेहाबाद। शहर के थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाकर जंजीर बांधने की नगर परिषद की योजना का दुकानदारों ने विरोध किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की आपत्ति के बाद काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच पाइप और जंजीर लगाने से यातायात प्रभावित होगा और जाम की स्थिति बन सकती है। इस मामले को लेकर वह उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज करवाएंगे। दरअसल, यातायात पुलिस की सिफारिश पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाने और उनके बीच जंजीर बांधने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना बताया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब सवा आठ लाख रुपये की लागत से लोहे की पाइप लगाने का टेंडर जारी किया गया था। इससे पहले यातायात पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक कोन लगाकर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पाई। इसके बाद लोहे की पाइप और जंजीर लगाने की योजना बनाई गई। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि सड़क के बीच इस तरह की व्यवस्था करने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले उसके प्रभावों पर विचार करना जरूरी है। वह इस मामले को उपायुक्त के समक्ष उठाकर समाधान की मांग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें