फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे अन्नदाता किसान यूनियन के सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें