फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में सफाई कर्मचारियों का अनोखा विरोध, सरकार के पुतले के प्रतीकात्मक फूल गंदे नाले में बहाए

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को तेज हो गया। कर्मचारियों ने वाल्मीकि चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी करते हुए शहर में रोष प्रदर्शन निकाला। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। पुतला दहन से बचे प्रतीकात्मक फूलों को कर्मचारियों ने गंदे नाले में प्रवाहित कर दिया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर पिंडदान जैसी रस्म भी निभाई। हाथों में 'हरियाणा सरकार मुर्दाबाद' की तख्तियां और 'शहर में विशाल आक्रोश प्रदर्शन' का बैनर लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे। इस मौके पर संघ के प्रधान रविंद्र ने कहा कि आज हमने वाल्मीकि चौक में सरकार के पुतले का दहन किया था। उन्होंने कहा कि जिस गंगा में हम सफाई का काम करते हैं, अगर सरकार अच्छे काम करती तो हम उसे हरिद्वार, गंगासागर लेकर जाते, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण नाले बंद पड़े हैं, जो सरकार ने ही बंद करवाए हैं। इसलिए हमने अपने साथियों के साथ फूलों को इस गंदे नाले में अर्पित किया है। प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार कह रही है कि 13-14 में से 12 मांगों का समाधान हो गया है, लेकिन यह कर्मचारियों और जनता को बेवकूफ बनाने वाला झूठा आश्वासन है। जब तक मांगों का लिखित आदेश विभागों में नहीं भेजा जाता, तब तक नगर पालिका के फायर के साथी हड़ताल और रोष प्रदर्शन को मजबूती से जारी रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें