समैन।एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत को हाई जंप में बड़ी खुशखबरी मिली। हाई जंप एथलीट पूजा सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कमाल कर दिखाया। महज 19 साल की इस खिलाड़ी का ये डेब्यू एशियन गेम्स था और उन्होंने पहले ही खेलों में पदक हासिल कर दिखाया। पूजा सिंह ने 1.84 मीटर की जंप लगाकर अपना ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।पूजा का मेडल इसलिए खास है क्योंकि एशियन गेम्स में भारत ने 24 साल बाद महिला हाई जंप में मेडल जीता है। एशियन गेम्स में पूजा को ब्रॉन्ज मेडल मिलते ही उनके परिवार वाले झूम उठे। घर मे टीवी पर पूजा को हाई जंप लगाते हुए लाइव देख रहे उनके पिता हँसराज, माँ किरण देवी व भाई अभिषेक की आँखों से खुशी के आँसू झलक पड़े। एथलीट पूजा के भाई अभिषेक ने बताया की उनके पूरे परिवार को उम्मीद थी की पूजा एशियन गेम्स मे मेडल पक्का जीतेगी। उनके पिता हँसराज ने कड़ा संघर्ष करके उन्हे यहाँ तक पहुंचाया है। फिलहाल पूजा पिछले एक साल से बेगलूरू में अपने खेल की ट्रेनिग ले रही है। अभिषेक के अनुसार वह रात को पटाखे बजाकर खुशी मना रहे है। पूजा की जीत पर सीएम नायब सैनी बधाई दी है। पूजा ने ऐसे जीता ब्रॉन्ज। एशियन गेम्स की हाई जंप प्रतियोगिता में पूजा सिंह ने पहली ही जंप में 1.70 मीटर की ऊंचाई तय की। इसके बाद वो 1.75 मीटर और फिर 1.80 मीटर तक पहुंच गईं. पूजा ने 1.84 मीटर की ऊंचाई तय कर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। पूजा सिंह की ये जीत बहुत बड़ी है क्योंकि वो जिस परिवार से आती हैं, उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नही है। एशियन गेम्स से पहले एथलीट पूजा ने चीन की धरती पर तिरंगा लहराया था। 19 साल की पूजा ने चीन के हांगकांग में एशियन U- 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया था। स्कूल में बांस की बल्लियों से 1.93 मीटर तक का सफर। एथलीट पूजा का खेल सफर बड़ा रोचक व किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। फतेहाबाद के गांव बोसती में एक राजमिस्त्री के घर जन्मी पूजा ने 2017 में बांस की बल्लियों और भूसे के बोरों से बने लैंडिंग पिट पर प्रैक्टिस शुरू की थी। सुविधाओं की कमी के बावजूद उसने रोज 8 घंटे ग्राउंड पर पसीना बहाया। कोच बलवान पारता की देखरेख में निखरी पूजा ने 2023 में एशियन यूथ में गोल्ड व एशियन जूनियर में सिल्वर जीता था। 2023 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में 1.80 मीटर के साथ छठे स्थान पर रही पूजा ने चीन में ही 1.93 मीटर कूदकर सबको चौंकाया था। पर्सनल बेस्ट 1.93 मीटर के साथ पूजा अब भारत की नई 'हाई जंप क्वीन' भी बन गई है। एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली बॉबी एलोसियस के बाद वो ऐसी दूसरी भारतीय है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाई जंप में गोल्ड जीता है।