फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास हुआ हादसा, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के पूर्व प्रधान का बेटा था मृतक

रतिया। बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार वार्ड नंबर 17 निवासी 27 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के पूर्व प्रधान भूप सिंह का बेटा बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार विकास मंगलवार शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से बुढलाडा रोड स्थित घग्गर नदी के पास सब्जी व्यापारी से दुकान के पैसे लेने गया था। पैसे लेने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान घग्गर नदी पुल के पास कबाड़ की दुकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक साइड से जोरदार टक्कर मार दी ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से मोटरसाइकिल पर सवार विकास पास खड़े ट्रक से जा टकराया और सड़क पर सीधे मुंह जा टकराया जिससे विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास दो भाइयों में बड़ा था और शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें