फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में 10 अक्टूबर से रामलीला मंचन, 42 साल पुरानी परंपरा

सैनी श्री राम नाटक क्लब द्वारा चंडीगढ़ रोड स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर 41 वर्षों से चली आ रही रामलीला का मंचन इस बार 10 अक्टूबर से शुरू होगा। क्लब के प्रधान बलदेव सैनी ने बताया कि भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जाएगा। प्रधान सैनी ने बताया कि इस रामलीला की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंचन से प्रसन्न होकर टीम को सम्मानित किया था। उन्होंने सभी शहरवासियों को सपरिवार रामलीला देखने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस बार की विशेषता रामानंद सागर की रामायण से प्रेरित कई नए दृश्य होंगे। आम तौर पर सभी रामलीलाओं में राम जन्म दिखाया जाता है, लेकिन यहां सीता जी का जन्म भी दिखाया जाएगा, जिसमें महाराजा जनक हल जोतते हैं और खेत से सीता जी का जन्म होता है। इसके अलावा लंकापति रावण के जन्म से पूर्व जय-विजय की कथा भी मंचित की जाएगी, जो हरियाणा में बहुत कम जगह दिखाई जाती है। प्रधान ने कहा कि यह कोई साधन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा है। बच्चों को मोबाइल से दूर कर संस्कृति से जोड़ने के लिए रामलीला देखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की भव्य बारात रेलवे रोड स्थित नहर पर बने बिश्नोई मंदिर से शुरू होकर बाजार से होते हुए मंच पर पहुंचेगी, जिसमें पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा शामिल होकर हरी झंडी दिखाएंगे। दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को श्री राम नाटक क्लब के पास प्रभाकर कॉलोनी के पीछे खेतों में होगा, जहां 50 फुट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें