फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय के अंदर फैले कचरे के कारण कामकाज ठप रहा। नगर परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा, प्रॉपर्टी आईडी शाखा, गृहकर शाखा में पूरी तरह से काम बंद रहा। ईओ और सचिव के कार्यालय में भी कचरा फैला रहा। मंगलवार दोपहर को कार्यालय के अंदर फैले कचरे को उठाने के लिए भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। डयूटी मजिस्टेट सतपाल रोज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसएचओ संजय मोरवाल भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एक बार कचरा उठान को लेकर विरोध किया लेकिन पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद ईओ ने मेन गेट बंद कर सफाई करवाई। हालांकि सफाई के दौरान एक बार तनाव की स्थिति बनी रही। -