फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में 80 प्रतिशत तक सीएमआर लगाने वाले राइस मिलरों को धान देने का रास्ता साफ

धान खरीद और उठान के बीच राइस मिलरों को राहत मिली है। कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के तहत 80 प्रतिशत तक चावल लगाने वाले राइस मिलरों को धान उपलब्ध करवाने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र जारी होने से संबंधित श्रेणी के मिलरों को धान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान मोनू जिंदल, रूप गर्ग , सुरेश झाम्ब व अन्य व्यापारियों ने बताया कि विधायक जरनैल सिंह को अपनी समस्या बताई तो विधायक ने मिलरों की इस समस्या को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर, फूड डायरेक्टर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष मामला रखते हुए समाधान की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि विधायक ने अधिकारियों के साथ पूरा दिन बैठकर पत्र जारी करवाने के लिए प्रयास किए। इसके बाद संबंधित पत्र डीएफएससी कार्यालय पहुंच गया है। धान उठान में तेजी आने की उम्मीद एसोसिएशन के मुताबिक, इस निर्णय से निर्धारित 80 प्रतिशत तक सीएमआर लगाने की श्रेणी में आने वाले मिलरों को धान उपलब्ध करवाने में राहत मिलेगी। इससे धान की लिफ्टिंग में तेजी आने और मंडियों में फसल के उठान में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर मिलने में भी मदद मिल सकती है। मिलरों को भी अपना काम सुचारू रूप से चलाने में सुविधा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें