फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाकी के आंगन में महकेगी फूलों की खुशबू, तनाव के बीच सुकून का ठिकाना बनेगी पुलिस लाइन

फतेहाबाद। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली खाकी अब प्रकृति के रंगों से भी सराबोर होगी। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के तनावपूर्ण कार्य के बीच सुकून भरा माहौल तैयार करने और परिसर को हरियाली से सजाने के लिए विशेष ऑर्गेनिक फूलों की नर्सरी विकसित की गई है। एसपी निकिता खट्टर की पहल पर शुरू हुए इस प्रयास में सर्दियों में खिलने वाले विभिन्न प्रजातियों के फूलों के बीज लगाए गए हैं। नर्सरी तैयार करने की जिम्मेदारी ‘फ्लावर मैन’ के नाम से जाने वाले डॉ. रामजी जयमल ने निभाई है। इस पहल का खास पहलू यह है कि यहां फूलों की सुंदरता के साथ जैविक बागवानी और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है। बीजों से पौधे तैयार होने के बाद पुलिस लाइन के पार्कों और खाली स्थानों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। - तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच प्रकृति देगी सुकून एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में आसपास हरियाली और फूलों की मौजूदगी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। इस पहल के जरिए पुलिसकर्मियों को घरों और कार्यालयों में पौधे लगाने तथा जैविक बागवानी अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें