फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नमो क्रिकेट लीग का आगाज, 170 टीमें मैदान में; मंत्री रणबीर गंगवा ने किया शुभारंभ

शहर के एमएम कॉलेज में नशा मुक्ति सेना और महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में नमो क्रिकेट लीग के तहत करीब 3400 टीमें खेल रही हैं। जिले से 170 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने हरियाणा की खेल नीति का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ एडवांस मदद भी दी जाती है। उनके अनुसार, हालिया खेल प्रतियोगिताओं में भारत के 10 स्वर्ण पदकों में से सात हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री की साइक्लोथॉन यात्राओं और महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितताओं से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें